चंद्रपुर: पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी जयंती पर कांग्रेस की ओर से श्रद्धांजलि

14

 

चंद्रपुर, 31 मई 2025: कुशल प्रशासक और कर्तृत्ववान रानी पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी (300वीं) जयंती के अवसर पर आज चंद्रपुर जिला कांग्रेस की ओर से एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। शहर जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित इस समारोह में राजमाता अहिल्यादेवी होल्कर की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर उनकी स्मृति को विनम्र श्रद्धांजलि दी गई।

शहर जिला कांग्रेस के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व विधायक सुभाष धोटे, शहर जिला अध्यक्ष रितेश तिवारी, पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष सिंह गौर, विनोद दत्तात्रय, संतोष लहामगे, चंदाताई वैरागड़े, प्राचार्य नरेंद्र बोबड़े, भालचंद्र दानव, दीपक कात्रोजवार, राजेश रेवलीवर, शिरीष गोगुलवार, राहुल चौधरी, नौशाद शेख,पप्पू सिद्दीकी, साबिर सिद्दीक़ी,सुल्तान अशरफ अली,नासिर कुरैशी, पिंटू सिरवार, गुंजन येरमें, सागर खोबरागड़े सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

कार्यक्रम में बोलते हुए सुभाष धोटे ने अहिल्याबाई होल्कर के प्रशासकीय कौशल और सामाजिक योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा, “रानी अहिल्याबाई का आदर्श आज भी हर किसी के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने समाज सुधार और न्यायप्रिय शासन का जो उदाहरण पेश किया, वह हमेशा याद रखा जाएगा।” रितेश तिवारी ने भी राजमाता अहिल्यादेवी के कार्यों को याद करते हुए उनके विचारों की आज के समय में भी प्रासंगिकता पर जोर दिया।

कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अहिल्याबाई के कार्यों को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। यह आयोजन कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह और प्रेरणा जगाने वाला साबित हुआ।