Wednesday, November 18, 2026News Website
BREAKING NEWS
दीपाभिषेक २०२६ | Diwali AnkEpaper 16 November 2026 | चंद्रपुर की बुलंद आवाज़दीपावली विशेषांक | 9 नोव्हेंबर 📰 चंद्रपुर की बुलंद आवाज़ढेरों कार्रवाई के बावजूद चप्पे-चप्पे पर बिक रहा सुगंधित तंबाकूबच्चा बिक्री : BJP की युवती महामंत्री समेत 2 महिला नेता गिरफ्तार
Breaking News क्राईम चंद्रपूर प्रशासन राजनीती

बच्चा बिक्री : BJP की युवती महामंत्री समेत 2 महिला नेता गिरफ्तार

■ विधायक जोरगेवार के 2 कट्‌टर समर्थक महिलाओं पर रामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

चंद्रपुर।
मानव तस्करी की चंद्रपुर की सनसनीखेज वारदात में जांच की आंच अब भाजपा के विधायक किशोर जोरगेवार के करीबियों तक पहुंच चुकी हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि विधायक जोरगेवार के बेहद करीबी समझे जाने वाले एवं लंबे समय तक यंग चांदा ब्रिगेड के लिए सेवा देने वाले 2 महिला नेता पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। इनमें से एक महिला नेता तो भाजपा की युवती महामंत्री पद पर कार्यरत होकर विधायक महोदय के राजनीतिक व समाज कल्याण, अतिक्रमणधारकों को भूमि के पट्‌टे दिलाने जैसे कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया करती थी।
बहरहाल बच्चा बिक्री मामले में भाजपा की 2 महिला नेताओं के गिरफ्तार हो जाने से राजनीतिक खेमों में खलबली मची है। वहीं रामनगर पुलिस की जांच और कार्रवाई को लेकर सर्वत्र सराहना की जा रही है।

पैसों के लालच में अपनी ही मासूम बेटी और नाबालिग बेटी के नवजात शिशु का सौदा करने वाली मां के कृत्य से चंद्रपुर में सनसनी फैल गई है। इसी बीच इस मामले में अब एक चौंकाने वाला और राजनीतिक मोड़ सामने आया है। मानव तस्करी जैसे गंभीर मामले में दस्तावेजी कार्रवाई में मदद करने के आरोप में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दो महिला नेताओं को रामनगर पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया है।
दोनों महिला नेताओं को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस कार्रवाई के बाद राजनीतिक गलियारों में भी हलचल मच गई है।
इस मामले में इससे पहले नाबालिग पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी प्रेमी अजय फुलझेले, पीड़िता की मां और नवजात बच्चा खरीदने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार की जा चुकी हैं।
जानकारी के अनुसार, 15 वर्षीय नाबालिग पीड़िता की नागपुर में डिलीवरी के बाद जीरो एफआईआर के माध्यम से यह मामला सामने आया था। इसके बाद रामनगर पुलिस ने बच्चे की बिक्री प्रकरण में शामिल अन्य आरोपियों और मददगारों की तलाश शुरू की थी। जांच के दौरान अब भाजपा की दोनों महिला नेताओं की भूमिका सामने आने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

ज्ञात हो कि बीते माह पैसों और हवस के लालच में अपने ही दो मासूम बच्चों को बेचने, एक 15 साल की नाबालिग लड़की के नवजात बच्चे का भी सौदा करने वाली वारदात चंद्रपुर में उजागर हुई थी। इस चौंकाने वाले प्रकरण में ‘बच्चा बिक्री रैकेट’ का पर्दाफाश हुआ था। पुलिस जांच में रोंगटे खड़े कर देने वाले अनेक खुलासे हुए थे। अपना पाप छुपाने और पीड़ित लड़की को डर के मारे घर से बाहर न निकलने देने के लिए मुख्य मास्टरमाइंड अजय फुलझेले ने उस नाबालिग पीड़िता का जबरन मुंडन करा दिया था। रामनगर पुलिस ने फरार रहे दरिंदे प्रेमी अजय फुलझेले और तेलंगाना के कागजनगर की बच्चा खरीदार महिला के चंद्रपुर स्थित एक रिश्तेदार को गिरफ्तार किया था।
एक निर्दयी मां द्वारा अपने प्रेमी की मदद से अपने ही दो बच्चों को बेचने के बाद, उसके प्रेमी की बुरी नजर महिला की नाबालिग बेटी पर पड़ गई। उसने नाबालिग के साथ भी दुष्कर्म किया। इसके बाद जब वह गर्भवती हो गई, तो अत्याचार और बच्चा बेचने के इस अमानवीय काले कारनामे को छुपाने के लिए दरिंदे अजय फुलझेले ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं।

पीड़ित लड़की महज 15 साल की नाबालिग है।
बहरहाल यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आयुष नोपाणी के मार्गदर्शन में रामनगर की पुलिस निरीक्षक प्रभावती एकुरके और उनकी टीम ने की है।

Chadrapur ki Buland Awaj

चंद्रपुर की बुलंद आवाज़

error: Content is protected !!