Home प्रशासन कानून के रखवाले ने तोड़े यातायात के नियम,1500 का लगा जुर्माना

कानून के रखवाले ने तोड़े यातायात के नियम,1500 का लगा जुर्माना

46

 

चंद्रपुरः कल 4 जनवरी 2025 को एक मामला सामने आया है। जिसमें जिला सत्र न्यायालय परिसर में पडोली पुलिस स्टेशन के थानेदार योगेश हिवसे ने अपनी चार पाहिया गाड़ी को सड़क के बीचो-बीच खड़ा कर दिया , जिससे वकीलों और आम नागरिकों की गाड़ियों को आने-जाने में समस्या उत्पन्न होने से सभी को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

वकीलों ने इस अव्यवस्थित पार्किंग की शिकायत वाहतुक नियंत्रण विभाग, चंद्रपुर से की। शिकायत के आधार पर विभाग के कर्मचारियों ने थानेदार की गाड़ी (वाहन क्रमांक MH 40 – AR 1076) पर ₹1500 का चालान काटा ऐसी जानकारी वहां पर मौजूद वाहतुक नियंत्रण कर्मचारी ने दी है।

टोइंग गाड़ी बुलाने पर मामला हुआ शांत

कई घंटों तक थानेदार हिवसे द्वारा गाड़ी नहीं हटाने पर,वकीलों द्वारा हंगामा किया गया तब वाहतुक नियंत्रण विभाग ने टोइंग गाड़ी बुलाने का फैसला लिया। जैसे ही टोइंग गाड़ी पहुंची, थानेदार हिवसे ने अपनी गाड़ी हटा दी। और मामला शांत हुआ।

इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा किया है कि क्या कानून केवल आम जनता के लिए होते हैं ? पुलिस अधिकारियों को अपने कर्तव्यों और नियमों के प्रति कोई जिम्मेदारी नहीं होती।

error: Content is protected !!