Home प्रशासन रश्मि शुक्ला की जगह संजय वर्मा राज्य के नए पुलिस महानिदेशक बनाए...

रश्मि शुक्ला की जगह संजय वर्मा राज्य के नए पुलिस महानिदेशक बनाए गए

37

मुंबई: राज्य के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी संजय वर्मा राज्य के नये पुलिस महानिदेशक होंगे। चुनाव आयोग ने सोमवार 4 नवंबर को रश्मि शुक्ला को पद से हटा दिया था। इसके बाद मुंबई पुलिस कमिश्नर विवेक फणसलकर को पुलिस महानिदेशक पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया। जिसके बाद आज संजय वर्मा के नाम की घोषणा की गई है।

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य की पुलिस महानिदेशक रश्मि शुक्ला का तबादला कर दिया गया था। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों की शिकायत के बाद चुनाव आयोग ने रश्मि शुक्ला के ट्रांसफर का आदेश दिया था। मुख्य सचिव के आदेश के बाद उनका प्रभार राज्य के एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी को सौंप दिया गया था।

संजय वर्मा राज्य के कानूनी एवं तकनीकी विभाग के महानिदेशक रह चुके हैं। वर्मा 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। संजय वर्मा 2028 में रिटायर होंगे। वर्मा के नाम की चर्चा कल से ही हो रही थी।

राज्य के सबसे वरिष्ठ अधिकारियों में पुलिस महानिदेशक पद के लिए रितेश कुमार, विवेक फणसलकर और संजय वर्मा का नाम सबसे आगे था। आख़िरकार संजय वर्मा को राज्य के पुलिस महानिदेशक के रूप में चुना गया है।

शुक्ला की नियुक्ति पर विपक्ष आक्रामक…

रश्मि शुक्ला को लेकर प्रदेश में माहौल गर्म था। कांग्रेस के बाद शिवसेना के ठाकरे गुट ने भी चुनाव आयोग को पत्र लिखकर उन्हें हटाने की मांग की थी। कांग्रेस ने रश्मि शुक्ला की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए चुनाव आयोग से उन्हें महानिदेशक पद से हटाने की मांग की थी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने आरोप लगाया था कि वह बीजेपी के इशारों पर सरकार के लिए काम कर रही हैं।

error: Content is protected !!