Tuesday, November 24, 2026News Website
BREAKING NEWS
दीपाभिषेक २०२६ | Diwali AnkEpaper 16 November 2026 | चंद्रपुर की बुलंद आवाज़दीपावली विशेषांक | 9 नोव्हेंबर 📰 चंद्रपुर की बुलंद आवाज़ढेरों कार्रवाई के बावजूद चप्पे-चप्पे पर बिक रहा सुगंधित तंबाकूबच्चा बिक्री : BJP की युवती महामंत्री समेत 2 महिला नेता गिरफ्तार
राजनीती

सरकारी राशन दुकानदारों को दें न्याय – सांसद धानोरकर ने आपूर्ति मंत्री से की मुलाकात..

सरकारी राशन दुकानदारों को दें न्याय – सांसद धानोरकर ने आपूर्ति मंत्री से की मुलाकात..

सांसद प्रतिभा धानोरकर ने आज लोकसभा क्षेत्र की कई समस्याओं को दूर करने का प्रयास शुरू कर दिया है। 21 अगस्त को उन्होंने राशन दुकानदारों की समस्याओं को लेकर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री से मुलाकात की थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 80 करोड़ नागरिकों को पांच साल तक मुफ्त अनाज देने का ऐलान किया है। लेकिन जिन दुकानदारों के माध्यम से यह अनाज नागरिकों तक पहुंचाया जाता है, उनकी समस्याओं को नजरअंदाज किया जाता है, इसलिए चंद्रपुर और यवतमाल जिले के सरकारी राशन की दुकानदार संघठन ने सांसद प्रतिभा धानोरकर से मुलाकात की और अपनी समस्याओं के बारे में बताया। सांसद धनोरकर द्वारा संघटना को आश्वासन दिया गया कि वे समाधान निकालने का प्रयास करेंगे। दुकानदारों की समस्या को लेकर सांसद धानोरकर ने आज खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री से मुलाकात कर दुकानदारों की समस्या पर चर्चा की इसमें मुख्य रूप से उचित मूल्य मिलने हेतु वाडवा आयोग की सिफ़ारिश के अनुसार 460 रु. प्रति क्विंटल कमीशन बनाने, 4 जी ई-पास मशीन से होने वाली समस्याओं का स्थायी समाधान, वरोरा तालुका के दुकानदारों की कमीशन राशि का तत्काल भुगतान और ऑफलाइन अनाज वितरण से संबंधित सभी मांगों पर मंत्री से चर्चा की मंत्री छगन भुजबल ने कहा कि इन सभी समस्याओं का जल्द ही समाधान किया जाएगा।

Chadrapur ki Buland Awaj

चंद्रपुर की बुलंद आवाज़

error: Content is protected !!