Home क्राईम LCB चंद्रपुर ने नकली देशी कट्टा के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

LCB चंद्रपुर ने नकली देशी कट्टा के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

46

 

◾स्थानीय अपराध शाखा, चंद्रपुर ने एक गुप्त जाल अभियान द्वारा आरोपी के पास से देशी कट्टा जब्त किया।

चंद्रपुर : आज दिनांक 25/11/24 को स्थानीय अपराध शाखा, चंद्रपुर पो. स्टे. रामनगर क्षेत्र में गश्त के दौरान गोपनीय सूचना के आधार पर आरोपी नरेश भिक्षापति तुरपति उम्र 25 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। आरोपी यदाद्री जिला नलगोंडा राज्य तेलंगाना का रहवासी है फिलहाल नरेंद्र नगर, जैन लेआउट बायपास रोड चंद्रपुर, रहता है उसके पास नकली देशी कट्टा रखने की सूचना मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके घर की तलाशी ली गई तलाशी में नकली देशी कट्टा पाए जाने पर देशी कट्टा जब्त कर लिया गया और आरोपी को पोस्टे रामनगर में हिरासत में ले कर, अप क्रं 1118/2024 के तहत भारतीय हत्या अधिनियम की धारा 3,25 के तहत मामला दर्ज किया गया। आगे की कार्रवाई के लिए पो.स्टे रामनगर के हवाले कर दिया गया है।

उक्त कार्रवाई पो.उप.नि मधुकर सामलवार , पो.हवा दीपक डोंगरे ,ना.पो.का. संतोष येलपुलवार, पोका.  गोपाल आतकुलवार , गोपीनाथ नरोटे, सभी स्था. गु. शा. चंद्रपूर द्वारा की गई है।

error: Content is protected !!