Home प्रशासन महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम 2024 का लाइव टेलीकास्ट,ऑनलाइन स्ट्रीमिंग कब, कहाँ और...

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम 2024 का लाइव टेलीकास्ट,ऑनलाइन स्ट्रीमिंग कब, कहाँ और कैसे देखें ?

107

Maharashtra Election Result 2024 Live Streaming

महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हो चुकी है। अब चुनाव नतीजे 23 नवंबर को सुबह आठ बजे से आने शुरू हो जाएंगे। महाराष्ट्र के उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम (EVM) में कैद है। जिलों के मतदान केंदों पर 23 नवंबर की सुबह आठ बजे से मतों की गिनती शुरू होगी। सबसे पहले बैलेट पेपर के वोट गिने जाएंगे। इसके बाद EVM के वोटों की गिनती की जाएगी। सीटों के पहले रुझान आएंगे और फिर यही रुझान नतीजों में तब्दील होने लगेंगे। महाराष्ट्र के चुनाव नतीजे चुनाव आयोग की वेबसाइट results.eci.gov.in पर भी आएंगे। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर हर सीट के ताजा अपडेट्स आपको देखने को मिलेंगे। यहां तक कि प्रत्येक राउंड के बाद उम्मीदवारों की स्थिति की भी जानकारी आपको यहां देखने को मिलती रहेगी। नतीजों से जुड़े चुनाव आयोग के आंकड़े सबसे प्रामाणिक एवं वैध होते हैं।

error: Content is protected !!