Home चंद्रपूर संसदीय कोयला, खान और इस्पात समिति के सदस्य के रूप में सांसद...

संसदीय कोयला, खान और इस्पात समिति के सदस्य के रूप में सांसद प्रतिभा धानोरकर की नियुक्ति।

56

 

चंद्रपुर-वाणी-अरनी लोकसभा क्षेत्र की सांसद प्रतिभा धानोरकर को संसदीय कोयला, खान और इस्पात समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है।

चंद्रपुर जिले को ब्लैक गोल्ड सिटी के नाम से जाना जाता है। इसके अलावा यवतमाल जिले में कई कोयला खदानें हैं। चंद्रपुर शहर में एक स्टील प्लांट भी है। आम नागरिकों का मानना है कि संसदीय कोयला, खदान एवं इस्पात समिति के सदस्य पद पर सांसद प्रतिभा धानोरकर के निर्वाचित होने से महाराष्ट्र के चंद्रपुर शहर में कोयला खदानों एवं इस्पात से जुड़ी समस्याओं का समाधान होगा। गौरतलब है कि दिवंगत सांसद बालूभाऊ धानोरकर भी इस समिति के सदस्य थे। सांसद प्रतिभा धानोरकर की नियुक्ति से चंद्रपुर जिले की सांसद को लगातार दो बार संसदीय कोयला, खान और इस्पात समिति का सदस्य होने का गौरव मिला है।

सांसद प्रतिभा धानोरकर की नियुक्ति पर कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है। साथ ही सांसद प्रतिभा धानोरकर ने अपनी नियुक्ति के लिए केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है।

error: Content is protected !!