Home क्राईम मनपा की कचरा गाड़ी ने तोड़ दिया आशियाना

मनपा की कचरा गाड़ी ने तोड़ दिया आशियाना

49

चंद्रपुर :- चंद्रपुर के ओम नगर में समय मेडिकल के पास चंद्रपुर महानगर पालिका का कचरा वाहन का ड्राइवर दारू के नशे गाड़ी चला रहा था जो बेकाबू होकर मोरेश्वर शेंडे के घर में घुस गया जिससे घर का गेट टूट गया और घर को काफी नुकसान हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ड्राइवर का नाम बाबानंद सोनटक्के है और गाड़ी का न. MH 34 BZ 6514 है।सवाल ये कि मनपा में कार्यरत कर्मचारी ड्यूटी में दारू पीकर आया था तो उसे कचरा गाड़ी चलाने की अनुमति किसने दी थी।ड्राइवर के साथ साथ संबंधित विभाग के अधिकारीयों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। दारू पीकर गाड़ी चलाने से किसी की जान भी जा सकती थी। क्या मनपा निष्पक्ष रूप से कार्रवाई करेगी।

error: Content is protected !!