आज आधी रात को चंद्रपुर में निकाला जाएगा भव्य मशाल मोर्चा

19

चंद्रपुर :- महाराष्ट्र और देश के विभिन्न राज्यों में महिलाओं और लड़कियों पर हो रहे बलात्कार, यौन शोषण और अत्याचार के खिलाफ, और हाल ही में बदलापुर और कोलकाता हुई घटनाओं के विरोध में चंद्रपुर में निषेध मार्च निकाला जाएगा।

लड़कियों और महिलाओं के खिलाफ हिंसा की घटना लगातार बढ़ती जा रही है। इससे असुरक्षा का माहौल पैदा हो गया है। महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा और समाज में जागरूकता पैदा करने के लिए चंद्रपुर जिले की विभिन्न संस्थाओं और संगठनों की महिलाएं एक साथ मिलकर चंद्रपुर जागृति मशाल मंच की स्थापना की गई है। इसके माध्यम से आज 31 अगस्त को रात 9:30 बजे गांधी चौक से जटपुरा गेट होते हुए प्रियदर्शनी चौक तक मशाल मार्च निकाला जाएगा। इसके जरिए समाज में जागरूकता बढ़ाने, एकजुटता दिखाने और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए यह मार्च निकाला जाएगा। इस मार्च में बड़ी संख्या में लोगों को शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।