Tuesday, November 24, 2026News Website
BREAKING NEWS
दीपाभिषेक २०२६ | Diwali AnkEpaper 16 November 2026 | चंद्रपुर की बुलंद आवाज़दीपावली विशेषांक | 9 नोव्हेंबर 📰 चंद्रपुर की बुलंद आवाज़ढेरों कार्रवाई के बावजूद चप्पे-चप्पे पर बिक रहा सुगंधित तंबाकूबच्चा बिक्री : BJP की युवती महामंत्री समेत 2 महिला नेता गिरफ्तार
चंद्रपूर सामाजिक

*बहनो को 1500 रुपये देने की बजाय सुरक्षा दो…* *बदलापुर अत्याचार मामले में चंद्रपुर युवक कांग्रेस ने किया निषेध मार्च..* *शर्म की बात है कि अब ज्ञानमंदिर में भी बच्चे सुरक्षित नहीं हैं…*

बहनो को 1500 रुपये देने की बजाय सुरक्षा दो…

बदलापुर अत्याचार मामले में चंद्रपुर युवक कांग्रेस ने किया निषेध मार्च..

शर्म की बात है कि अब ज्ञानमंदिर में भी बच्चे सुरक्षित नहीं हैं…

चंद्रपुर शहर जिला युवा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राजेश मुरली अडूर के नेतृत्व में गांधी चौक चंद्रपुर में विरोध मार्च निकाला गया।
ऐसा देखा जा रहा है कि राज्य सरकार महिला सुरक्षा को महत्व नहीं देती और एकनाथ शिंदे जैसे नेता महिला पत्रकारों के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हैं।
ऐसे में नाराज चंद्रपुरकरों की ओर से यह घोषणा की गई कि बदलापुर कांड में शामिल आरोपी हत्यारों को मौत की सज़ा मिलनी चाहिए।
इस अवसर पर चंद्रपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामू तिवारी जी, युवा कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष राजेश मुरली आडूर, नरेंद्र बोबडे प्रदेश उपाध्यक्ष ओबीसी सेल, किसान कांग्रेस अध्यक्ष भालचंद्र दानव पूर्व नगरसेवक पिंटू शिरवार, पूर्व नगरसेवक बापू अंसारी, क्रुणाल रामटेके, सूरज कनूर, अजय चिनुरवार, प्रवीण वडलूरी, प्रकाश देशब्रतर एल, सागर वानखेड़े, श्रीकांत अडूर, राजकुमार येद्दुला, हीरा यादव, नकुल गुप्ता, चंद्रपुर शहर जिला युवा कांग्रेस कमेटी सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

क्या है बदलापुर का मामला…

मुंबई के ठाणे में दो बच्चियों से छेड़छाड़ पर गुस्सा सातवें आसमान पर है। जी हां, मुंबई से सटे ठाणे जिले के बदलापुर में एक स्कूल में नर्सरी में पढ़ने वाली दो बच्चियों के साथ छेड़छाड़ मामले में बड़ा बवाल हुआ है। स्कूल में बच्चियों से छेड़छाड़ की घटना से गुस्साए पैरेंट्स ने पूरे जिले में बीते मंगलवार को जबरदस्त प्रदर्शन किया। बवाल इतना बड़ा है कि लोगों ने स्कूल में तोड़फोड़ कर दी और रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया है और हटने के ल‍िए तैयार नहीं हैं। लोगों ने अपने साथ फांसी का फंदा लेकर आए हैं और कहा-दोष‍ियों को फांसी से कम कुछ भी मंजूर नहीं। पहले तो पुल‍िस ने प्रदर्शनकार‍ियों को समझाने की कोश‍िश की। लेकिन जब वे नहीं माने और पुल‍िस पर ही पत्‍थर फेंकने लगे तो पुल‍िस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

Chadrapur ki Buland Awaj

चंद्रपुर की बुलंद आवाज़

error: Content is protected !!