Home क्राईम चंद्रपुर: बुक डेपो में भीषण आग, लाखों का नुकसान

चंद्रपुर: बुक डेपो में भीषण आग, लाखों का नुकसान

58

 

चंद्रपुर: चंद्रपुर-नागपुर महामार्ग पर जनता कॉलेज चौक के समीप स्थित जेवी आर्ट्स बुक डेपो में सोमवार तड़के करीब 4 बजे भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। दुकान से निकलते धुएं को देख स्थानीय लोगों ने तत्काल अग्निशमन दल को सूचना दी। अग्निशमन दल ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन दोपहर तक दुकान से धुआं निकलता रहा।

इस आगजनी में दुकान में रखी लाखों रुपये की किताबें, स्टेशनरी और मशीनें जलकर खाक हो गईं। जेवी आर्ट्स बुक डेपो के बगल में भोजनालय और अन्य खाद्य दुकानें होने के कारण आग पर समय रहते काबू न पाने की स्थिति में बड़ा नुकसान हो सकता था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को इसका संभावित कारण माना जा रहा है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!