Home क्राईम गोलीबारी मे हाजी सरवर शेख की मौत

गोलीबारी मे हाजी सरवर शेख की मौत

102

चंद्रपुर, पिछले 2023-2024 में फिर से अपराध बढ़ रहा है। इस घटना से चंद्रपुर शहर में हड़कंप मच गया है। नागरिकों में भय का माहौल फैल गया है। पुलिस का खौफ नहीं है, और शहर की सुरक्षा व्यवस्था कमजोर पड़ रही है। चंद्रपूर जिला में चंद्रपूर, बल्लारपूर, और राजुरा में पिछले कुछ दिनों में बड़े पैमाने पर गोलीबारी और हत्या की घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं ने स्थानीय समाज में अस्वस्थता और चिंता पैदा की है। चंद्रपुर के बिनबागेट स्थित शाही दरबार होटल में 12 अगस्त 2024 को दोपहर में हाजी सरवर शेख पर अज्ञात आरोपियों ने गोलीबारी की। खबर है कि उनकी मौत हो गई.

शेख की हालत गंभीर होने बाद हॉस्पिटल मे भरती किया गया। खबर है कि उनकी मौत हो गई.किसी पुरानी रंजिश के चलते यह हमला किए जाने की आशंका है। इस वारदात से संपूर्ण बिनबा परिसर समेत चंद्रपुर दहल उठा है। जिले में भी इस वारदात से खलबली मची है।

पिछले बीस दिनों में गोलीबारी और पेट्रोल बम हमलों की तीन घटनाओं के कारण जिला पुलिस बल की कार्यक्षमता पर सवाल उठे हैं। चंद्रपूर, बल्लारपूर और राजुरा में ऐसी घटनाओं की बारंबारता बढ़ने के कारण नागरिकों का पुलिस प्रशासन पर से विश्वास उठ गया है। गोलीबारी अब आम बात होने से पुलिस प्रशासन का सिरदर्द बढ़ चुका है।

error: Content is protected !!