चिमूर में क्रेन के नीचे दबकर महिला की मौत  गुस्साए ग्रामीणों ने चार घंटे तक किया सड़क जाम..

24

 

चंद्रपुर: पानी भरने गई एक महिला को सड़क से गुजर रही क्रेन ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक महिला का नाम शारदा मधुकर डांगे (उम्र 58) है। घटना रविवार (13 तारीख) को सुबह करीब 9.30 बजे घटी। घटना के बाद गुस्साए नागरिकों ने चार घंटे तक सड़क जाम कर दिया और एक पिकअप ट्रक को पलट दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अम्बेनेरी गांव चिमूर तालुका में भिशी से जांभुलघाट जाने वाली मुख्य सड़क पर स्थित है। आज सुबह (रविवार) एक बुजुर्ग महिला पीने का पानी लेने हैंडपंप पर गई। इसी बीच, पानी भरते समय महिला उसी तरफ से आ रही एक क्रेन की चपेट में आ गई और क्रेन के पिछले पहिये के नीचे दबकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय निवासी घटनास्थल पर पहुंचे। जिस क्रेन के कारण दुर्घटना हुई वह गोसीखुर्द उप-नहर पर काम कर रही थी और घटना के बाद क्रेन चालक भाग गया, जिससे भीड़ और भी अधिक आक्रामक हो गई।

महिंद्रा बोलेरो कैंपर वाहन को रोक कर उसके सामने स्थानिक नागरिकों ने आंदोल किया। 4 घंटे महिला का शव घटना स्थल से ना उठाने से तनाव की परिस्थिती निर्माण हुई। मामले की जानकरी मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर दोपहर 1 बजे के दरम्यान शव को शवविच्छेदन के लिए चिमूर के उपजिला अस्पताल में भेजा। मृतक महिला के परिवार में एक बेटी, दो बेटे और पति है। आगे की जांच भिसी पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक के मार्गदर्शन में की जा रही है।