Home Epaper ये ओयो ओयो क्या है? हम तुम एक कमरे में बंद...

ये ओयो ओयो क्या है? हम तुम एक कमरे में बंद हो और खेला हो जाये

69

 

चंद्रपुर : ये ओयो ओयो क्या है? इस सवाल के जवाब में बस इतना ही कहा जा सकता है कि यह एक ऐसी कबरगाह है जहां भारतीय संस्कृति, भारतीय सभ्यता, भारतीय परंपरा व भारतीय आदर्शों काे खुलेआम दफना दिया जाता है। हम तुम एक कमरे में बंद हो ऐसा कहते हुए स् पुरुष का एक जोड़ा कमरे की चाबी ले कर स्वेच्छा से कमरे में बंद हो जाता है। न उम्र का बंधन, ना समय का तकाजा, न पुलिस का डर और न किसी का खौफ कोई भी आओ कभी भी आओ, अपने अपने चेहरे दिखाओ, आधारकार्ड बताओ और ओयो ओयो कहते हुए निर्धारित ओयो कमरे में कुछ घंटों के लिए बंद हो जाओ कोई यह नहीं पूछेगा कि आप कौन हो, कहां से आये हो, और किसलिए आये हो, सिर्फ इतना कहेगा कि अपने अपने चेहरे दिखाओ और आधार कार्ड दो। कैमरे से चेहरों के फोटो निकालेगा, आधार कार्डों की झेराक्स काॅपी बनायेगा और सामनेवाला अपने पास अपने रिकार्ड में रखेगा। यह सामनेवाला और कोई नहीं बल्कि होटल का जिम्मेदार मैनेजर या संचालक होगा जहां ओयो ब्रांड की सुविधा उपलब्ध है। वो कुछ घंटों के लिए 800 से 1500 रुपये तक चार्ज करेगा और वसूल भी करेगा। बाकी की अन्य बातों से उसे कोई मतलब नहीं होता। कमरे में जाकर तुम क्या करते हो, क्या करने वाले हो और आपस में आपका क्या रिश्ता है, यह पूछनेवाला वहां कोई नहीं होता। आओ ओयो कमरे में जाओ, ओयो द्वारा उपलब्ध कराई गई सेवा एवं सुविधाओं का लाभ उठाओ, मजा करों, कुछ घंटे बिताओ और फिर बाहर निकलो। यही है ओयो संस्कृति! अत्याधुनिक जीवन पद्धति मुक्त, दबाव रहित, टेंशन फ्री, जश्न मनाते जैसा आनंद अनुभव करने के कुछ लम्हे ओयो ब्रांड आपको उपलब्ध कराता है, चरित्र और चारित्र्य यह बातें यहां कोई मायने नहीं रखती सिर्फ जीवनानंद मायने रखता है।

  •  G दोस्त बनकर आवो कुछ घंटे शानदार ढंग से ओयो संग बिता और दोस्त बन कर ही जावो| देख कितनी सुंदर व आसान है यह जिंदगी| ऐसी सेवा उपलब्ध करानेवाला ओयो ब्रांड अत्याधुनिक जीवनशैली व मुक्त जीवनानंद अनुभव कराता है। 
  •  ओयो टाउन हाऊस में ही नहीं बल्कि 35 परसेंट कमिशन पर ओयो को अपने कमरे उपलब्ध करानेवाले देश क सभी होटलों में उपलब्ध कराता है। अपने चंद्रपुर शहर और जिले में ऐसे कई होटल है जहां ओयो ब्रांड सेवा उपलब्ध है। भारतीय संस्कृति का सत्याना, भारतीय सभ्यता का महाविनाश और भारतीय दर्शन का बंटाधार करने वाली यह ओयो संस्कृति कई महाविनाशकारी बीमारियों को जन्म देती है। 
  •  सेक्सटॉर्शन, हनिट्रैप, लिव इन रिलेशनशिप, ब्रेकअप, लव जिहाद, ऑनर किलिंग यह उन बड़ी बीमारियों के छोटे छोटे नाम है। फ्राड, ब्लैकमेलिंग, यौन शोषण आदि का भी घिनौना खेल चलता है। ओयो वाले होटलों में बिताये चंद घंटे कईयों की नृशंस हत्या एवं आत्महत्या का कारण बनते हैं। ओयो के खेला ने कई परिवारों को बर्बाद कर दिया है। कईयों की सुख शांति भंग हो गयी है, तो कई वित्तीय लूट के शिकार हो गये हैं। ओयो का खेला महाविनाशकारी है।
error: Content is protected !!