Home Breaking News छात्रा के साथ अश्लील हरक़त करने के आरोप में प्रिंसिपल गिरफ्तार

छात्रा के साथ अश्लील हरक़त करने के आरोप में प्रिंसिपल गिरफ्तार

108

Principal arrested for sexually abusing a student

भामरागड़ः- गढ़चिरौली जिले के भामरागड़ तालुका में एक जिला परिषद प्राथमिक स्कूल के प्रिंसिपल ने शिक्षण पेशे को बदनाम किया है। प्रिंसिपल का अपने ही स्कूल की छात्राओं के साथ यौन दुराचार करने की घटना सामने आई है। प्रिंसिपल को भामरागड़ पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया। प्रिंसिपल का नाम रविन्द्र गव्हारे बताया गया है।

प्रिंसिपल गव्हारे रजिस्टर जांचने के बहाने लड़कियों को एक-एक करके अपने रूम में बुलाते थे और अपनी पैंट खोलकर लड़कियों के साथ छेड़खानी करता था। और अगर छात्राओं ने इस बारे में किसी को बताया तो उन्हे स्कूल से निकालने और जान से मारने की धमकी देता था। इससे डर कर लड़कियों ने पहले तो अपने माता-पिता को भी इस बारे में नहीं बताया। लेकिन जब कुछ लड़कियों ने स्कूल जाने से इंकार कर दिया तो उनके अभिभावकों ने उन्हें विश्वास में लेकर उनसे पूछा। फिर लड़कियाँ रो पड़ीं और यह घिनौनी कहानी सुनाने लगीं। सतर्क अभिभावकों ने जब अन्य लड़कियों से पूछताछ की तो पता चला कि उनके साथ भी ऐसी ही घटना घटी थी।

भामरागढ़ निवासी प्रिंसिपल का पर्दाफाश होने के बाद उन्हें गांव के गोटूल में बुलाया गया। वहां उन्होंने और उनकी पत्नी ने छात्रों के अभिभावकों से माफी मांगी। लेकिन स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ने लाहेरी पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि इस गंभीर घटना को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

प्रिंसिपल गव्हारे द्वारा यौन उत्पीड़न की शिकार हुई लड़कियों में आदिवासी लड़कियां भी शामिल थीं। इसलिए अपने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर भामरागड़ उपविभागीय पुलिस अधिकारी अमर मोहिते ने मामले की कमान संभाली और प्रिंसिपल रविंद्र गव्हारे के खिलाफ बाल यौन शोषण और अत्याचार की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

error: Content is protected !!