Home क्राईम मूल : युवक की निर्मम हत्या के आरोपीयों को LCB ने 24...

मूल : युवक की निर्मम हत्या के आरोपीयों को LCB ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार

104

 

Mul :- मूल क्षेत्र आजकल अपराधों में बहोत आगे बढ गया है जिसके पिछे अवैध व्यवसायों का होना बताया जा रहा है। 27 दिसंबर की रात 10. 30 बजे के आसपास एक युवक रूतीक शेंडे की चाकु मारकर हत्या कर दी गयी थी।

रूतिक शेंडे मूल स्थित विहीर गांंव क्षेत्र का निवासी था जिसकी उम्र लगभग 22 से 24 के आसपास होगी। वह अपने बुढे मा बाप एक छोटी बहन और छोटे भाई का अकेला पालनहार था। जिन चार पांच गुंडा तत्वों ने उसे पंचायत समिती के सामने हायवे मार्ग पर चाकु से गोद दिया उन गुंडा गर्दों से मृतक का कोई संबंध नही था। कहा जा रहा है के मारने वाले गांजा व्यवसाय से जुडे हुए थे।

लोगों की चर्चा में यह भी कहा जा रहा‌ था कि रूतिक को रोककर छिना झपटी की गयी जिसका विरोध करने पर उसे चाकु से जगह जगह गोद दिया गया जिसके चलते वह घटना स्थल ही दम तोड चुका था जिसे स्थानिय उप जिला अस्पताल मूल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया था।

घटना मूल शहर में 27 दिसंबर शुक्रवार रात को ऋतिक शेंडे नामक युवक की हत्या की गई थी। जिसमें मूल पुलिस स्टेशन में अपराध क्रमांक 512/2024 में कलम 103(1), 3(5) भारतीय न्याय दंड संहिता में मामला दर्ज किया गया था।

जिला अपराध शाखा पुलिस निरीक्षक महेश कोंडावार ने दल बनाकर अपराधियों को पकड़ने की कार्यवाही कर 24 घंटे में दो अपराधियों और एक विधि संघर्ष बालक को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी राहुल सतन पासवान 20 मूल निवासी और साथीदार अजय दिलीप गोटेफोड़े 22 के साथ एक विधि संघर्ष बालक को पकड़कर मूल पुलिस की हिरासत मे दिया है। यह कार्यवाही जिला पुलिस अधीक्षक मुम्मका सुदर्शन, अप्पर पुलिस अधीक्षक रीना जनबंधु के मार्गदर्शन में अपराध शाखा पुलिस निरीक्षक महेश कोंडावार के नेतृत्व मे अपराध शाखा अधिकारी और अमलदार द्वारा की गई है।

error: Content is protected !!