चंद्रपुर : शहर में आवारा कुत्तों से निजात दिलाने के लिए मनपा ने अभियान चलाया हुआ है उसके बाद भी रहमत नगर में आवारा कुत्तों के आतंक से लोगों में दहशत है, लोग अपने घरों में कैद होने को मजबूर है। व्यापारियों को कारोबार करने में परेशानी हो रही है। घर से निकलने पर आवारा कुत्ते हमला कर घायल कर रहे है। मनपा में की गई शिकायत के बाद भी अभी तक कुत्तों को पकड़ने का अभियान नहीं चला गया। स्थानिक लोगों ने बताया कुत्तों का आतंक इतना है कि लोग दहशत में और घरों से निकलना बंद कर दिया है। लोग जब अपने घरों से बाहर जाने के लिए निकलते हैं तो कुत्ते उन पर हमला बोल देते हैं। वार्ड के निवासियों ने मनपा से आवारा कुत्तों को पकड़कर लोगों की परेशानी को निवारण करने की अपील की है।










