Friday, November 27, 2026News Website
BREAKING NEWS
epaper – चंद्रपुर की बुलंद आवाज 23 नोव्हेंबर 2026दीपाभिषेक २०२६ | Diwali AnkEpaper 16 November 2026 | चंद्रपुर की बुलंद आवाज़दीपावली विशेषांक | 9 नोव्हेंबर 📰 चंद्रपुर की बुलंद आवाज़ढेरों कार्रवाई के बावजूद चप्पे-चप्पे पर बिक रहा सुगंधित तंबाकू
चंद्रपूर प्रशासन

महानगरपालिका तुरंत रोके मूर्ति निर्माण: कांग्रेस का जोरदार हल्ला! रामू तिवारी की उपस्थिति में आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, “अम्मा चौक” नामकरण की योजना पर बवाल!

  • चंद्रपूर में अनधिकृत पुतले पर हंगामा! कांग्रेस की तत्काल रोक की जोरदार मांग!
  • कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामू तिवारी की उपस्थिति में महानगरपालिका आयुक्त को सौंपा गया ज्ञापन..

चंद्रपुर: शहर पुलिस स्टेशन और सात मंजिला इमारत के बीच की जगह पर चंद्रपुर महानगरपालिका के माध्यम से अचानक एक मूर्ति का निर्माण कार्य शुरू किया गया है। यह जगह वर्तमान में पुरातत्व विभाग के संरक्षण में होने के बावजूद बिना किसी पूर्व सूचना या अनुमति के शुरू किए गए इस कार्य को लेकर तीव्र नाराजगी व्यक्त की जा रही है। इस अनधिकृत कार्य की कड़ी निंदा करते हुए चंद्रपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष रितेश (रामू) तिवारी ने इस निर्माण कार्य को तत्काल रोकने की मागणी की है। उन्होंने इस संबंध में महानगरपालिका आयुक्त विपिन पालीवाल को ज्ञापन सौंपकर उक्त निर्माण कार्य को तुरंत स्थगित करने की मांग की है।

चंद्रपुर शहर में सात मंजिला इमारत के सामने फुटपाथ पर स्व. गंगुबाई जोरगेवार (अम्मा) टोकरियाँ बेचने के लिए बैठा करती थीं। उस स्थान को “अम्मा चौक” नाम देने के लिए मनपा प्रशासन ने सहमति दी है। चंद्रपुर शहर के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, समाजसेवियों, और पूर्व जनप्रतिनिधियों के कार्यों की स्मृति में मनपा ने कभी स्मारक बनाने पर विचार नहीं किया। लेकिन एक महिला जो उस स्थान पर टोकरियाँ बेचती थी, उनके नाम पर उस क्षेत्र का नामकरण करना कितना उचित है? यह पूरा क्षेत्र गांधी चौक के रूप में जाना जाता है, लेकिन इस पहचान को मिटाने की साजिश रची जा रही है, ऐसा आरोप तिवारी ने लगाया।

तिवारी ने बताया कि यह क्षेत्र पुरातत्व विभाग के संरक्षण में आता है। उस स्थान पर किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य करना कानून के खिलाफ है। इस तरह की कार्रवाई से शहर के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को खतरा हो सकता है।

महानगरपालिका को इस मामले में तत्काल स्पष्टीकरण देना चाहिए और संबंधित कार्य को रोकने की कार्रवाई करनी चाहिए, ऐसी मांग भी इस ज्ञापन में की गई है।

Chadrapur ki Buland Awaj

चंद्रपुर की बुलंद आवाज़

error: Content is protected !!