Tuesday, November 24, 2026News Website
BREAKING NEWS
दीपाभिषेक २०२६ | Diwali AnkEpaper 16 November 2026 | चंद्रपुर की बुलंद आवाज़दीपावली विशेषांक | 9 नोव्हेंबर 📰 चंद्रपुर की बुलंद आवाज़ढेरों कार्रवाई के बावजूद चप्पे-चप्पे पर बिक रहा सुगंधित तंबाकूबच्चा बिक्री : BJP की युवती महामंत्री समेत 2 महिला नेता गिरफ्तार
चंद्रपूर राजनीती

बदलापुर यौन उत्पीड़न मामले में महाविकास आघाड़ी का विरोध प्रदर्शन..

बदलापुर यौन उत्पीड़न मामले में महाविकास अघाड़ी का काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन..

चंद्रपुर 24 अगस्त :- महाराष्ट्र में बदलापुर के स्कूल में बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न के मामले को लेकर महाविकास अघाड़ी (एमवीए) गठबंधन ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया। कांग्रेस , राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी), और शिवसेना (यूबीटी) ने सरकार के खिलाफ इस मामले को लेकर मोर्चा खोल दिया है।
एमवीए नेताओं ने राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया था, जिसपर बॉम्बे हाईकोर्ट ने रोक लगा दी। इसके बाद, एमवीए दलों ने पूरे महाराष्ट्र में धरना देने का निर्णय लिया है।
धरने के दौरान, कांग्रेस ,एनसीपी (शरद पवार) और शिवसेना (UBT) के नेता और कार्यकर्ता काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन में शामिल हुए। उनके साथ खासदार प्रतिभाताई धनोरकर भी धरने में शामिल हुईं। एमवीए दलों का सरकार पर आरोप है कि इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं की गई है।

गौरतलब है कि बदलापुर के एक स्कूल में दो बच्चियों के साथ रेप की घटना सामने आई थी। स्कूल के सफाई कर्मचारी पर दुष्कर्म का आरोप है। यौन उत्पीड़न की घटना 12 और 13 अगस्त की है। स्कूल के शौचालय के सफाई कर्मचारी अक्षय शिंदे ने बच्चियों का यौन उत्पीड़न किया। घटना के सामने आने के बाद ठाणे में भारी विरोध प्रदर्शन हुए।
बदलापुर के लोग न्याय के लिए सड़कों पर उतरते नजर आए। पूरे प्रदेश से मांग हो रही है कि आरोपियों को कड़ी सजा दी जाए। इस मामले में जांच समिति ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंप दी है। रिपोर्ट के अनुसार दोनों बच्चियों में रेप की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि 15 दिनों में दोनों बच्चियों के साथ कई बार यौन उत्पीड़न हुआ था।

इस विरोध प्रदर्शन में सांसद प्रतिभाताई धानोरकर, विधायक सुभाषभाऊ धोटे, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रितेश उर्फ ​​रामू तिवारी, एनसीपी (शरदचंद्र पवार) जिला कार्यकारी अध्यक्ष बेबीताई उइके, शहर जिला अध्यक्ष दीपक जयसवाल, शिवसेना (UBT) प्रमोद पाटिल और महाविकास अघाड़ी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Chadrapur ki Buland Awaj

चंद्रपुर की बुलंद आवाज़

error: Content is protected !!