Thursday, November 26, 2026News Website
BREAKING NEWS
दीपाभिषेक २०२६ | Diwali AnkEpaper 16 November 2026 | चंद्रपुर की बुलंद आवाज़दीपावली विशेषांक | 9 नोव्हेंबर 📰 चंद्रपुर की बुलंद आवाज़ढेरों कार्रवाई के बावजूद चप्पे-चप्पे पर बिक रहा सुगंधित तंबाकूबच्चा बिक्री : BJP की युवती महामंत्री समेत 2 महिला नेता गिरफ्तार
चंद्रपूर प्रशासन राजनीती सामाजिक

अब शिक्षा के क्षेत्र में भी अडानी की नज़र, घुघुस माऊंट कार्मेल कॉन्व्हेंट उच्च माध्यमिक विद्यालय का हस्तांतरण

Now Adani’s eyes are also on the field of education, transfer of Ghugus Mount Carmel Convent Higher Secondary School

चंद्रपुर : मोदी सरकार में ‘अडानी’ को देश के राजनीतिक हलके में काफी महत्व मिल हुआ है। देश की राजनीति में भी उन पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। अब वही अडानी ग्रुप चंद्रपुर जिले में शिक्षा क्षेत्र में उतर गया है। घुग्घुस स्थित माऊंट कार्मेल कॉन्व्हेंट उच्च माध्यमिक विद्यालय को सरकार ने अडानी फाउंडेशन को सौंप दिया है।

अडानी समूह करीब – करीब देश के सभी उद्योगों में सक्रिय है। अब वे शिक्षा के क्षेत्र में भी उतरने लगे हैं।राज्य सरकार भी उनके लिए कदम मिलकर कम करने में लगी हुई है। घुग्घुस माऊंट कार्मेल कॉन्व्हेंट को अडानी समूह को हस्तांतरित करने के संबंध में राज्य की स्कूल शिक्षा एवं खेल विभाग ने 20 सितंबर को एक सरकारी आदेश जारी किया। माऊंट कार्मेल कॉन्व्हेंट उच्च माध्यमिक एजुकेशन सोसाइटी, घुघुस द्वारा संचालित एक अंग्रेजी माध्यम स्व-वित्तपोषित उच्च माध्यमिक (कक्षा 1 से 12) स्कूल को अडानी समूह, अहमदाबाद में हस्तांतरित करने का प्रस्ताव राज्य सरकार के विचाराधीन था। इस संबंध में 30 जून 2024 को प्रस्ताव शिक्षा उपनिदेशक नागपुर को भेजा गया। राज्य सरकार ने तीन महीने बाद इस प्रस्ताव पर फैसला लिया और स्कूल को अडानी को सौंप दिया। स्कूल को अडानी को सौंपते समय सरकार ने कुछ शर्तें भी रखीं है उन शर्तों पर भविष्य में कितना अमल किया जाएगा ये तो आनेवाले समय ही बताएगा लेकिन अब अडानी समूह इस स्कूल की सीटों की संख्या में बदलाव नहीं कर सकते। शिक्षक और गैर-शिक्षक कर्मचारियों की पूरी देनदारी अडानी समूह की रहेगी। अडानी अगले पंद्रह दिनों में इस स्कूल का प्रबंधन अपने हाथ में लेना चाहते हैं।

• राज्य सरकार द्वारा अडानी समूह को माउंट कार्मेल कॉन्व्हेंट का प्रबंधन दिया गया है। परंतु यदि प्रबंधन परिवर्तन के संबंध में सरकार या शिक्षा विभाग के अधिकारियों को शिकायतें प्राप्त होती हैं और यदि यह पाया जाता है कि प्रबंधन परिवर्तन से संबंधित नियमों और शर्तों का उल्लंघन किया गया है, नई संस्था द्वारा यहां कार्यरत कर्मचारियों की सेवा शर्तों का उल्लंघन किया गया तो सरकार ने हस्तांतरण रोकने का अधिकार सुरक्षित रखा है।

Chadrapur ki Buland Awaj

चंद्रपुर की बुलंद आवाज़

error: Content is protected !!