Tuesday, November 24, 2026News Website
BREAKING NEWS
दीपाभिषेक २०२६ | Diwali AnkEpaper 16 November 2026 | चंद्रपुर की बुलंद आवाज़दीपावली विशेषांक | 9 नोव्हेंबर 📰 चंद्रपुर की बुलंद आवाज़ढेरों कार्रवाई के बावजूद चप्पे-चप्पे पर बिक रहा सुगंधित तंबाकूबच्चा बिक्री : BJP की युवती महामंत्री समेत 2 महिला नेता गिरफ्तार
क्राईम

LCB की कार्रवाई में आरोपी के पास से धारदार तलवार जब्त

चंद्रपूर :- चंद्रपुर जिले में अपराध के बढ़ते मामलो पर नियंत्रण केलिए जिला पुलिस अधीक्षक मुम्मका सुदर्शन, अप्पर जिला पुलिस अधीक्षक रीना जनबंधु ने मुहीम शुरु की है।

जिसमे जिला अपराध शाखा पुलिस निरीक्षक महेश कोंडावार ने दल बनाकर कार्यवाही शुरू की है. अपराध शाखा दल को 28 अगस्त 2024 को गुप्त जानकारी मिली थी। जिसमे चंद्रपुर शहर के राजीव गाँधी वार्ड रयतवारी में धारदार हथियार घर में छुपाकर रखी गई है।जानकारी के आधार पर आरोपी राहुल उर्फ़ अजय गिरिधर मादनकर को हिरासत में लेकर राहुल के घर की जाँच करने पर एक लोहे की धारदार तलवार मिली है.इस कार्यवाही में तलवार कीमत 500 का मुदेमाल जप्त किया गया है।

रामनगर पुलिस स्टेशन में अपराध क्रमांक 834/2024 में कलम 4,25 भारतीय हथियार तहत मामला दर्ज किया गया है। यह कार्यवाही जिला पुलिस अधीक्षक मुम्मका सुदर्शन, अप्पर जिला पुलिस अधीक्षक रीना जनबंधु के मार्गदर्शन में जिला अपराध शाखा पुलिस निरीक्षक महेश कोंडावार के नेतृत्व में पोउपनि विनोद भोले, नितेश महात्मे, गोपीनाथ नरोटे, अमोल सावे, प्रफुल घरघाटे और दल ने की है।

Chadrapur ki Buland Awaj

चंद्रपुर की बुलंद आवाज़

error: Content is protected !!