Home क्राईम बल्लारपुर में महिला का अश्लील वीडियो फोटो वायरल करने वाला आरोपी परभणी...

बल्लारपुर में महिला का अश्लील वीडियो फोटो वायरल करने वाला आरोपी परभणी से गिरफ्तार

115

 

बल्लारपुर (चंद्रपुर), 19 जून 2025 : चंद्रपुर जिले के बल्लारपुर शहर में एक विवाहित महिला के अश्लील वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी अक्षय श्यामराव ठेंगे को परभणी जिले के सुर पिपरी से गिरफ्तार किया है। पीड़ित महिला बल्लारपुर में अपने परिवार के साथ रहती हैं।

पुलिस के अनुसार, दो साल पहले एक विवाह समारोह में महिला की मुलाकात अक्षय से हुई थी, जो उसके रिश्तेदार हैं। इस दौरान दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। प्यार के चक्कर में महिला ने अक्षय को अपना फोन नंबर और निजी जानकारी दे दी। इसके बाद अक्षय ने महिला के साथ लगातार संपर्क बनाए रखा और उसे ब्लैकमेल कर अश्लील वीडियो-फोटो बना लिए। किसी विवाद के बाद गुस्से में आकर अक्षय ने ये सामग्री सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।

पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत बल्लारपुर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने धारा 67, 67(अ) आईटी एक्ट और 352, 356(2) आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया। जांच के बाद पुलिस ने अक्षय को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच बल्लारपुर पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक श्याम गवाहनें कर रहे हैं। पुलिस इस घटना को गंभीरता से लेते हुए आगे की जाँच और कार्रवाई कर रही है।

error: Content is protected !!