Home Breaking News पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तबीयत बिगड़ी, AIIMS के इमरजेंसी वार्ड में...

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तबीयत बिगड़ी, AIIMS के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती

56

 

नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तबीयत बिगड़ने के बाद गुरुवार शाम को उन्हें एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया। रात करीब आठ बजे एम्स (Delhi AIIMS) की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है।

92 वर्षीय सिंह को अस्पताल के आपातकालीन विभाग में लाया गया। उनके अस्पताल में भर्ती होने का कारण तत्काल पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि उन्हें हार्ट से संबंधित परेशानी है।

डॉ. नीतीश नाइक की देखरेख में हो रहा इलाज

इस वजह से कार्डियोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. नितीश नाइक की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। हालत गंभीर बताई जा रही है।

error: Content is protected !!