Home क्राईम देह व्यापार का भंडाफोड़ करने ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस, 1 महिला गिरफ्तार

देह व्यापार का भंडाफोड़ करने ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस, 1 महिला गिरफ्तार

112

चंद्रपुर जिला पुलिस अधीक्षक मुम्मका सुदर्शन के आदेश से विधानसभा चुनाव 2024 की आदर्श आचार संहिता के चलते जिले में शराब बंदी, जुवां प्रतिबंध, प्रतिबंधित सुगंधित तंबाकू और अवैध धंधों पर कार्यवाही के आदेश दिए हैं। जिसमे 26 अक्टूबर को जिला अपराध शाखा दल रामनगर पुलिस स्टेशन क्षेत्र में पेट्रोलिंग करते समय तैबुल फातिमा अब्दुल रफीक शेख जूनोना चौक बाबूपेठ निवासी अपने घर में महिलाओं से देह वेश्यावृत्ति व्यापार चलाने की गुप्त जानकारी मिली ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला और बालिका प्रतिबंध अधिनियम 1956 तहत अपराध शाखा पुलिस निरीक्षक महेश कोंडावार, पोउपनी संतोष निंभोरकर, महिला और पुरुष अमलदार ने समाज सेविका सरिता राजू मालू बनावटी ग्राहक के साथ छापा डालकर आरोपी तैबुल फातिमा अब्दुल रफीक शेख पर कार्यवाही की है। इस मामले में 4 पीड़ित महिलाओं को छुड़ाया गया है। साथ ही महिलाओं को स्वधार गृह में दाखिल कराया गया है। रामनगर पुलिस स्टेशन में अपराध क्रमांक.1009/2024 मे कलम 3,4,5 महिला और बालिका अनैतिक व्यापार प्रतिबंध अधिनियम 1956 तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच रामनगर पुलिस कर रही है। यह कार्यवाही जिला पुलिस अधीक्षक मुम्मका सुदर्शन, अप्पर जिला पुलिस अधीक्षक रीना जनबंधु, एसडीपीओ सुधाकर यादव के मार्गदर्शन में विशेष पुलिस निरीक्षक महेश कोंडावार, पोउपनी संतोष निंभोरकर, पोहवा चेतन गजलवार, नीतेश महात्मे और अपराध शाखा दल द्वारा की गई है।

error: Content is protected !!