शराब तस्करी : विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया और प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई, लेकिन इस आचार संहिता में भी अवैध कारोबारी धड़ल्ले से काम कर रहे हैं, ऐसी ही एक सुचारु मुहिम की कोशिश को स्थानीय क्राइम ब्रांच ने नाकाम कर दिया।
15 अक्टूबर से राज्य सहित चंद्रपुर जिले में शराब तस्करी आचार संहिता लागू हो गई है।इस दौरान अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चंद्रपुर पुलिस द्वारा काम किया जा रहा है।
17 अक्टूबर को जब स्थानीय अपराध शाखा के अधिकारी और कर्मचारी गश्त कर रहे थे, तो उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि सुशी जनाला रोड पर अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने सुशी रोड पर घेराबंदी की 90 एमएल की देशी शराब बरामद हुई, शराब और वाहन की कुल कीमत 5 लाख 35 हजार है और पुलिस ने माल जब्त कर लिया।
आरोपी देवानंद बुरांडे निवासी सुशी, मूल के विरुद्ध अपराध क्रमांक 388/2024 धारा 65(ए) म.दा.का. के तहत मामला दर्ज किया गया है।
यह सफल ऑपरेशन स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक महेश कोंडावर के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया।










