Home राजनीती छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा ढहने पर महागठबंधन सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा ढहने पर महागठबंधन सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

40

महागठबंधन सरकार के खिलाफ चंद्रपुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन..

छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का ढहना पूरे महाराष्ट्र का अपमान है- रामू तिवारी..

 

छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति के काम में भ्रष्टाचार के कारण सिंधुदुर्ग जिले के मालवन राजकोट में केवल आठ माह में मूर्तियाँ धवस्त हो गई । जिसके खिलाफ चंद्रपुर शहर जिला कांग्रेस की ओर से जिला अध्यक्ष रितेश उर्फ रामू तिवारी के नेतृत्व में सभी फ्रंटल संगठन चंद्रपुर के छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पर विरोध प्रदर्शन किया गया।

महाराष्ट्र के आदर्श छत्रपति शिवाजी महाराज की वीरता को सलाम करने के लिए सिंधुदुर्ग जिले के मालवन में उनकी बड़ी लंबाई वाली प्रतिमा बनवाई है। प्रतिमा का अनावरण प्रधानमंत्री मोदी ने 4 दिसंबर 2023 को मालवन के राजकोट किले में किया था। 400 साल पहले बने किले का एक भी मीनार अब तक ढहा नहीं है। लेकिन, 8 माह पहले बनी प्रतिमा ढह गयी। इसका मतलब यह है कि महायुति की यह सरकार निश्चित रूप से 4 दिसंबर 2024 से पहले सत्ता से गिर जाएगी और इस राज्य की जनता महायुति के भ्रष्ट मंडल को बाहर कर देगी, राज्य में त्रिपक्षीय सरकार भ्रष्ट है। शिव राय की मूर्ति के निर्माण में मलाई खाई गई है इस सरकार की भ्रष्टाचार की दहीहांडी फूटे बिना नहीं रहेगी।ऐसा कांग्रेस के शहर जिलाध्यक्ष रीतेश उर्फ रामू तिवारी ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है।

 

इस आंदोलन में कांग्रेस पार्टी इंटक के राष्ट्रीय सचिव के.के. सिंह, अल्पसंख्यक कांग्रेस के सोहेल शेख, पूर्व महापौर संगीता अमृतकर, पूर्व महिला जिला अध्यक्ष अश्विनी खोबरागड़े, अनिरुद्ध वनकर, रमजान अली, सुधाकर अंभोरे, प्रवीण पडवेकर, दुर्गेश कदम, पिंटू शिरवार, गोपाल अमृतकर, मतीन कुरेशी, नरेंद्र बोबडे, राहुल चौधरी, भालचंद्र दानव, नौशाद शेख, राजू वासेकर, सुनंदा धोबे, मुन्नी बाजी, रेखा वैरागड़े, पीतांबर कश्यप, राजीव खजांची, यश दत्तात्रेय, गुंजन येर्ने, गुरफान अली, पीतांबर कश्यप, इरमान शेख, ताजुद्दीन शेख, ताज कुरेशी, रमजान अली, वीर। सागर खोबरागड़े, साबिर सिद्दकी, अशोक गद्दामवार, गौस खान, आमिर शेख, रमीज शेख, सौरभ थोम्ब्रे और सभी कार्यकारणी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!