■ किरण मोरे भूल गये Rules 286-287 का अमल
■ ऑफिस हो या फिल्ड, अफसरों को वर्दी है बंधनकारक
चंद्रपुर.
भ्रष्टाचार के गर्त में डूब चुके चंद्रपुर के प्रादेशिक परिवहन विभाग (RTO) को अपने ही विभाग से संबंधित नियमों को भूला देने की नौबत आन पड़ी है। यहां के RTO के मुखिया किरण मोरे स्वयं अपने ऑफिस के चेंबर में बिना वर्दी के ही सिविल ड्रेस में बैठते हैं। इसका सशक्त सबूत तो यह है कि उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम के अकाउंट में पोस्ट वीडियो में वे यूनिफॉर्म में नजर नहीं आते। अब जब RTO विभाग का मुखिया खुद ही नियमों का खुलेआम धड़ल्ले से उल्लंघन करता हो तो उनके अधिनस्त काम करने वाली अफसरों की टीम से नियमों का पालन हो, यह अपेक्षा करना बेमानी होगा। गौरतलब है कि Maharashtra Motor Vehicles Rules, 1989 में RTO (रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिस) विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए Rules 286-287 के तहत ऑफिस और फिल्ड दोनों जगहों पर यूनिफॉर्म न केवल जरूरी माना गया है, बल्कि यह बंधनकारक भी है। लेकिन किरण मोरे साबह को शायद कानून का बंधन बिल्कुल भी मान्य नहीं है। इसलिए वे स्वयं और उनके अधिनस्त अधिकारी बिना यूनिफॉर्म के ही कोहराम मचाये हुए हैं।
📌 महाराष्ट्र RTO अधिकारियों की यूनिफॉर्म से जुड़े नियम (नियम 288 के अनुसार)
➤ Maharashtra Motor Vehicles Rules, 1989 में RTO (रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिस) विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों तथा सार्वजनिक वाहनों (जैसे ऑटो-रिक्शा, टैक्सी) के चालकों की यूनिफॉर्म को लेकर स्पष्ट नियम दिए गए हैं।
📌 किन अधिकारियों के लिए अनिवार्य है यूनिफॉर्म ?
➤ नियम 286–287 के अनुसार, RTO के निम्नलिखित अधिकारियों और कर्मचारियों को ऑफिस में तथा बाहर निरीक्षण के दौरान यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य है :-
➤ रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिसर (RTO)
➤ डिप्टी RTO
➤ असिस्टेंट RTO
➤ इंस्पेक्टर
➤ असिस्टेंट इंस्पेक्टर
📌 यूनिफॉर्म का रंग और प्रकार
➤ सभी अधिकारियों की यूनिफॉर्म खाकी रंग की होती है :
➤ शर्ट, बुश-शर्ट या ट्यूनिक (बिना टाई के)
➤ पैंट (ट्राउज़र), फॉरेज कैप / पीक्ड कैप, या नेवी-ब्लू पगड़ी / बेरेट
➤ हर पद के अनुसार यूनिफॉर्म पर विशेष मोनोग्राम और इंसिग्निया (चिन्ह) होना आवश्यक है।
(ये चिन्ह Seventh/Eighth Schedule के अनुसार तय होते हैं)
📌 पदानुसार चिन्ह (Insignia & Badges)
➤ डिप्टी RTO – एक नेशनल एम्बलम (चाँदी का) और शोल्डर बैज
➤ असिस्टेंट RTO – तीन स्टार (Star of India डिजाइन) + रिबन + अक्षर
➤ इंस्पेक्टर – तीन स्टार + नेवी-ब्लू और ऑरेंज रंग का रिबन
➤ असिस्टेंट इंस्पेक्टर – दो स्टार + रिबन
📌 अन्य आवश्यक वस्तुएं
➤ खाकी रंग की सीटी डोरी (whistle cord)
➤ भूरे रंग की चमड़े की क्रॉस-बेल्ट (चाँदी के बक्कल के साथ)
➤ ब्राउन ऑक्सफोर्ड जूते, खाकी मोजे
➤ बाएं बाजू पर एपॉलेट (Epaulette) – जो पद के अनुसार खास होता है, इसमें पारदर्शी धातु का गियर-व्हील लगा होता है।
📌 नाम प्लेट
➤ प्लास्टिक नाम-पट्टी (9 सेमी × 2 सेमी)
➤ मराठी भाषा में : नाम के पहले अक्षर और उपनाम
➤ सफेद अक्षर काले बैकग्राउंड पर, और इसे शर्ट की दाईं जेब पर लगाना अनिवार्य है।
📌 जरूरी नियम
➤ हर अधिकारी को उनके पद के अनुसार, सरकारी कार्य के दौरान पूरी यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य है।
➤ बिना यूनिफॉर्म के वे आधिकारिक कार्य नहीं कर सकते।










