हिंदी भाषीय ब्राह्मण समाज बहुउद्देशीय विकास संस्था, चंद्रपुर द्वारा हिंदी भाषीय ब्राह्मण समाज के परिवारजनों के लिए उपनयन संस्कार का कार्यक्रम हुआ संपन्न

23

 

चंद्रपुर :

हिंदी भाषीय ब्राह्मण समाज बहुउद्देशीय विकास संस्था, चंद्रपुर द्वारा हिंदी भाषीय ब्राह्मण समाज के परिवारजनों के लिए उपनयन संस्कार का कार्यक्रम स्थानीय लखमापुर हनुमान मंदिर पडोली, चंद्रपुर में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम हेतु चंद्रपुर, यवतमाल, बल्लारपुर, वरोरा और अन्य स्थान से बच्चे उपनयन संस्कार हेतु आए थे । संपूर्ण विधि विधान से मंगलमय वातावरण में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। वैदिक रीति से बच्चों के उपनयन संस्कार की सारी विधियां पूर्ण की गई। बच्चों के साथ साथ उनके माता–पिता, परिवारजन भी बड़े उत्साह के साथ सम्मिलित हुए।

आयोजकों द्वारा संपूर्ण पूजा सामग्री, नाश्ता एवम् भोजन की निःशुल्क व्यवस्था की गई थी। संपूर्ण पूजा पाठ कार्य पंडित संतोष तिवारी एवम् सहयोगियों द्वारा संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में डॉ कीर्तिवर्धनजी दीक्षित, पं राजेंद्र दीक्षित, पं स्वरूप मिश्रा, पं सुरेश शर्मा, पं सुरेंद्र तिवारी, पं प्रकाश तिवारी प्रमुख उपस्थिति रही। कार्यक्रम को आयोजित करने में संस्था के अध्यक्ष पं संकेत मिश्रा, सचिव पं मनीष तिवारी, उपाध्यक्ष पं बॉबी दीक्षित, कोषाध्यक्ष पं राकेश मिश्रा, पं अनुपम दीक्षित, पं आनंद झा, पं आनंद द्विवेदी पं असीम दीक्षित और पं दिलीप पांडे का सहभाग रहा। आयोजन समिति के पं प्रतीक तिवारी, पं संजय तिवारी, पं रूपेश शुक्ला, पं विशाल शर्मा ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु प्रयास किए। कार्यक्रम को सफल बनाने में पं विनोद शर्मा,पं रुद्रनारायण तिवारी, पं अमित दीक्षित, पं आशीष दीक्षित, पं सुनील तिवारी, पं रजनीश त्रिपाठी, पं कृपाशंकर उपाध्याय पं विनय मिश्रा, पं अनीश दीक्षित, पं विजय शुक्ल, पं सुभाष त्रिपाठी, पं सुनील मिश्रा, पं महेश मिश्रा एवम् जिले के प्रतिष्ठित नागरिकों का योगदान एवं उपस्थिति रही।

ब्राह्मण परिवार सदस्यों के लिए इस प्रकार का उपनयन संस्कार कार्यक्रम अगले वर्ष वसंत पंचमी के दिन होगा, ऐसी घोषणा आयोजकों द्वारा दी गई है।