मामूली विवाद में नाबालिग लड़के की बेरहमी से हत्या

39

 

चंद्रपुर: नए साल के तीसरे दिन (3 जनवरी) चंद्रपुर में शुक्रवार रात करीब 8.30 बजे दिल दहला देने वाली घटना घटी, यहां एक 17 साल के लड़के की मामूली वजह से पत्थर मारकर हत्या कर दी गई। उक्त घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और मृतक का नाम तन्मय था और वह बाबूपेठ में रहता था। खबर लिखे जाने के तक शहर पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है वहीं 1 आरोपी फरार बताया जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, तन्मय अपने घर जा रहा था तभी रास्ते में एक दोपहिया वाहन ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। कट लगने के कारण 4 नाबालिगों ने उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद उन्होंने बाबूपेठ रेलवे फाटक के पास रेलवे ट्रैक के पास उसकी पिटाई की और पत्थर से कुचलकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपियों ने बेहद बेरहमी से उसकी हत्या की और उसका चेहरा पहचानना भी मुश्किल हो रहा है। शहर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपीयों को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या का मूल कारण क्या है ? इसका खुलासा जांच के बाद पता चलेगा।

पुलिस अधीक्षक मुमक्का सुदर्शन वारदात वाली जगह पर पहुंचे साथ ही सहायक पुलिस अधीक्षक रीना जनबंधु, विभागीय पुलिस अधिकारी सुधाकर यादव, शहर पुलिस निरीक्षक प्रभावती एकुरके, सहित अन्य पुलिस कर्मी वारदात वाली जगह पर पहुंच कर घटना का जायज़ा लिया। आगे की जांच पुलिस प्रशासन कर रहा है।