Home क्राईम चंद्रपुर शहर पुलिस ने सोने और नगद सहित 2 महिला चोर को...

चंद्रपुर शहर पुलिस ने सोने और नगद सहित 2 महिला चोर को किया गिरफ्तार

52

चंद्रपुर शहर पुलिस ने चोरी के मामले में 2 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। 3 नवंबर को नीता श्रीकृष्ण आवारी 34 रा. शास्त्री नगर दुर्गापुर अपनी माता और बड़ी बहन के साथ विपल्व ज्वेलर्स चंद्रपुर में आकर सोने के टॉप्स कीमत 28,875 खरीदकर ऑटो से घर वापस जाने दरम्यान 2 महिला अपने बच्चों के साथ ऑटो से बैठकर पानी टंकी के पास उतर गई। नीता ने घर जाकर बैग में टॉप्स के बॉक्स खोलकर देखने पर टॉप्स नही मिले। पूरा बैग चेक करने पर नहीं मिले तो दोनो महिलाओं ने हाथ साफ करने का पता चलने पर शहर पुलिस स्टेशन में मामले की शिकायत दर्ज कराई। शहर पुलिस ने अपराध क्रमांक 929/2024 में कलम 303(2) तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी। मामले की जांच दरम्यान दो महिला सुशीला प्रकाश शेट्टी 55, वासंति उर्फ़ सोनू वैंकटेश शेट्टी 28 रा. एल बी नगर हैदराबाद को गुप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किया है। दोनों महिलाओं से 2290 ग्राम चांदी आभूषण कीमत 2 लाख, 25 ग्राम सोने के आभूषण कीमत 2 लाख और 1 लाख 33 हजार ऐसा कुल 5 लाख 33 हजार का मुदेमाल जप्त किया है। मामले का आरोपी वेंकटेश शेट्टी फरार है पुलिस पता लगा रही हैं।

यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक मुम्मका सुदर्शन, अप्पर जिला पुलिस अधीक्षक रीना जनबंधु, एसडीपीओ सुधाकर यादव, पुलिस निरीक्षक प्रभावती एकुरके के मार्गदर्शन में शहर पुलिस स्टेशन के अपराध दल के स्पोनी निलेश वाघमारे,पोउपनी संदीप बच्चीरे, सैफो महेंद्र बेसरकर, कपूरचंद खरवार, रुपेश पराते, संतोष कावड़े, शहबाज सैयद, विक्रम मेश्राम, राजेश चिंताड़े और महिला पोहवा भावना रामटेके द्वारा की गई है।।

error: Content is protected !!