Home Breaking News TV और कपाट बदलेंगे चुनावी समीकरण, भाजपा और कांग्रेस के बागी करेंगे...

TV और कपाट बदलेंगे चुनावी समीकरण, भाजपा और कांग्रेस के बागी करेंगे खेला

59

 

चंद्रपुर 71 विधानसभा चुनाव में 47 लोगों ने नामांकन दाखिल किया था जिसमें 27 लोगों के नामांकन रद्द हो गए थे।आज 4 नवंबर नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख थी,अटकलें लगाई जा रही थीं कि महाविकास आघाड़ी और महायुति सरकार के बागी अपना नामांकन वापस ले लेंगे लेकिन अब इन अटकलों पर विराम लग गया है। आज सिर्फ 1 नामांकन वापस लिया गया है और 16 उम्मीदवारों का नामांकन मंजूर हो कर उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह दिया गया है। कांग्रेस के बागी नेता राजू झोड़े को टीवी चुनाव चिन्ह मिला वहीं भाजपा के बागी नेता बृजभूषण पज़ारे को कपाट चुनाव चिन्ह मिला है।

चंद्रपुर विधानसभा चुनाव में बागियों के नामांकन वापस न लेने से चुनावी मैदान में कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है और वही दलों के चुनावी समीकरण भी बदलने के आसार नज़र आ रहे हैं। आनेवाले विधानसभा में विरोधियों को हराना अब आसान नहीं रहेगा देखना ये है कि जनता किस ओर जाती है।2019 विधानसभा चुनाव में टीवी चुनाव चिन्ह अपक्ष विधायक किशोर जोरगेवार की जीत का निशान बना था इस बार कौन मारेगा बाज़ी ये आनेवाले समय ही बताएगा।

error: Content is protected !!