चंद्रपुर जिले में फिर यौन उत्पीड़न की चौंकाने वाली घटना

26

Another shocking incident of sexual harassment in Chandrapur district

चंद्रपुर :- जिले में लगातार एक के बाद एक लैंगिक अत्याचार और यौन उत्पीड़न ख़बर सुनाई देती है हाल ही में कई मामले सामने आए हैं जिनका विरोध भी बड़े पैमाने पर लोगों द्वारा किया जाता है। परंतु इन घटनाओं में कोई कमी नहीं दिखाई देती है।वहीं आज फिर चंद्रपुर जिले के सिंदेवाही में एक नाबालिग लड़की का अपहरण करने और उसके साथ यौन उत्पीड़न करने की घटना सामने आई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सिंदेवाही पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले लाडबोरी गांव का आरोपी प्रणय सुखदेव नन्नावरे उम्र 23 वर्ष लाडबोरी गांव की ही एक नाबालिग लड़की से प्रेम संबंध था। इसके बाद लगातार मिलने-जुलने से उनका प्रेम संबंध और भी मजबूत हो गया। आरोपी प्रणय नन्नावरे ने उस नाबालिग लड़की को शादी का प्रलोभन देकर उसका यौन शोषण किया।

आरोपी प्रणय नन्नावरे ने नाबालिग लड़की को शादी करने के लिए नागपुर ले गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद लड़की के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज करायी। घटना की गंभीरता को देखते हुए सिंदेवाही थाने के थानेदार विजय राठौड़ के नेतृत्व में सागर महल्ले और उनकी टीम ने नागपुर जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को 137(2), 64(2)(एम). धारा 4, 6 पॉक्सो की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को चंद्रपुर जेल भेज दिया।

पुलिस निरीक्षक विजय राठौड़ के मार्गदर्शन में सागर महले और सिंदेवाही पुलिस पूरी घटना की आगे की जांच कर रही है।