बल्लारशाह रेलवे वाटरिंग कर्मचारियों का न्याय के लिए हड़ताल की चेतावनी

16

महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा कामगार मोर्चा के उपाध्यक्ष अजय दुबे ने बल्हारशाह रेलवे जल एवं सफाई कर्मचारियों का बकाया, P.F आदि के संबंध में सेंट्रल रेलवे मंडल प्रबंधक नागपुर मनीष अग्रवाल को फोन पर अधिकारियों व ठेकेदारों के शोषण के बारे में चर्चा की। मनीष अग्रवाल ने अपने वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर मोहित मांडलेकर को फोन पर कर्मचारियों का तुरंत समाधान करने की सूचना दी। अजय दुबे ने सीनियर सेक्शन इंजीनियर जयदेव भोगले से मुलाकात कर कर्मचारियों का बकाया जल्द से जल्द दिया जाए अन्यथा भाजपा कामगार मोर्चा द्वारा कम बंद हड़ताल किया जायेगा इसकी सारी जिम्मेदारी रेलवे प्रशासन की होगी। इस मौके पर भाजपा युवा मोर्च के प्रदेश सचिव मिथलेश पांडे,कामगार नेता दिनेश गोंडे, कामगार नेता मूलचंद वर्मा समेत अन्य लोग प्रमुख रूप से मौजूद थे।