तुकुम वासियों का कांग्रेस में पक्ष प्रवेश

12

विधानसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच कांग्रेस पार्टी में शामिल होनेवालों की संख्या बढ़ती जा रही है। तुकुम निवासियों ने चंद्रपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रितेश (रामू) तिवारी की उपस्थिति में कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किया। इस समय कांग्रेस के राजू झोड़े व पूर्व नगरसेवक बापू अंसारी ने शितल खिरडकर,प्रियंका तिघरे,अनुपमा रामटेके सहित सभी का कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।

कांग्रेस पार्टी में प्रवेश के बाद महिलाओं ने कहा, जब देश कठिन परिस्थिति से गुजर रहा है, तो केवल कांग्रेस की विचारधारा ही इस देश को बचा सकती है। कांग्रेस पार्टी में सभी सामाजिक समूहों को न्याय देने की परंपरा है।

आगे बताया,`भारत जोड़ो न्याय यात्रा से आम जनता का कांग्रेस पार्टी पर विश्वास और मजबूत हुआ है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस पार्टी ने महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर देते हुए `महिला न्याय`की पांच गारंटी दी है।