कांग्रेस के पूर्व तहसील अध्यक्ष शामकांत थेरे समेत 5 आरोपी जुआ खेलते गिरफ्तार

16

5 accused including former tehsil president of Congress Shamkant Thera arrested while gambling

अभी हाल ही में चंद्रपुर शहर के प्रतिष्ठित ND होटल पर पुलिस की छापामार कार्रवाई हुई थी। इस कार्रवाई में शहर के मशहूर बिल्डर पुत्र अंकित नीलावार समेत अनेक प्रतिष्ठित नागरिकों को लाखों का जुआ खेलते हुए पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस की 2 सितंबर की इस बड़ी कार्रवाई के बाद आज शुक्रवार, 13 सितंबर 2024 की शाम LCB (लोकल क्राइम ब्रांच) की टीम ने पड़ोली के यशवंत नगर स्थित होटल समृद्धि पर छापामार कार्रवाई की। सूत्र बताते हैं कि इस कार्रवाई में कांग्रेस के पूर्व तहसील अध्यक्ष शामकांत थेरे को रंगेहाथों जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा भी 4 आरोपियों के पकड़े जाने की जानकारी मिल रही है।

विश्वसनीय सूत्रों से मिली अधिक जानकारी के अनुसार चंद्रपुर शहर के पड़ोली-यशवंत नगर इलाकें में स्थित होटल समृद्धि में जुआ चलने की गुप्त सूचना लोकल क्राइम ब्रांच की टीम को मिली थी। जब पुलिस ने इस गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की तो कांग्रेस के पूर्व तहसील अध्यक्ष शामकांत खेरे तथा अन्य 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से न केवल राजनीतिक खेमों में हड़कंप मचा हुआ है, बल्कि चंद्रपुर शहर के होटल व व्यापार जगत में भी खलबली मची हुई है। स्थानीय अपराध शाखा की टीम की छापामार कार्रवाई के समय घटना स्थल से करीब डेढ़ लाख रुपये की सामग्री जब्त करने की भी सूचना आ रही है। आरोपी शामकांत थेरे, यह कांग्रेस के पूर्व तहसील अध्यक्ष होने के कारण पुलिस पर राजनीतिक दबाव होने की चर्चा है। उल्लेखनीय है कि शामकांत थेरे एक नामी ट्रांसपोर्टर के अलावा रेत उत्खनन आदि अनेक व्यवसायों में अग्रसर है। चंद वर्षों में ही उन्होंने राजनीतिक और प्रशासनीक रसूक के बल पर काफी शोहरत और धन कमाया है। आरोपियों में दीपक पांडे, धीरज चौधरी और अविनाश नामक और भी आरोपियों के गिरफ्तार होने की जानकारी मिल रही है। इन आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। फिलहाल इस प्रकरण को लेकर पुलिस विभाग की ओर से कोई अधिकारिक सूचना जारी नहीं दी जा सकी है। लेकिन राजनीतिक गलियारों में इस छापामार कार्रवाई को लेकर आलोचनाएं और हलचलें तेज हो चुकी है।