Home क्राईम CSTPS में मिली लापता मजदूर की लाश

CSTPS में मिली लापता मजदूर की लाश

53

 

चंद्रपुर :- सीएसटीपीएस यूनिट क्रमांक 7 के हॉपर के सीएपीसी के पास से मंगलवार के दोपहर 3.30 बजे से अनिल राजभर का कोई अता पता नहीं था। CSTPS काम पर गए अनिल के लापता होने से परिवार के लोगों में चिंता होने लगी और उन्होंने उसका पता लगाना शुरू किया तो उसकी बाइक CSTPS में ही खड़ी मिली ड्यूटी से गायब अनिल के लापता होने से हड़कंप मच गया था। दो दिन बाद गुरुवार के दोपहर लगभग 5 बजे सीएसटीपीएस के अंदर ही नाली में गिरी हुई उसकी लाश मिली है। जानकारी अनुसार मृतक अनिल राजभर रैयतवारी कॉलरी चंद्रपुर का रहने वाला था। ठेकेदारी कामगार के रूप में सीटीपीएस में काम करता था। वह मंगलवार को दूसरी पाली में दोपहर 3 बजे ड्यूटी पर पहुंचा था। लगभग साढ़े तीन बजे से वह कहीं नहीं दिख रहा था। वह जगह जंगल जैसा पेड़ों और झाड़यों से भरा पड़ा है। ठेकेदार और सीटीपीएस ने सीआईएसएफ, पुलिस और वन विभाग को बताया। सभी ने अपनी अपनी तरफ से ढूंढ़ने का प्रयास किया। ढूंढ़ने के क्रम में 12 सितंबर के दोपहर 5 बजे मृतक की लाश नाली में मिली। मौत की वजह का पता अभी नहीं चला है।शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी दवाखाना चन्द्रपुर के लिए भेजा गया है। आगे की जांच दुर्गापुर थाना की पुलिस द्वारा की जा रही है।

error: Content is protected !!