घुटकाला वार्ड के घर में घुसा तेंदुआ, वन विभाग ने रेस्क्यू कर पकड़ा

12

 

चंद्रपुर शहर के घुटकाला परिसर दीक्षित हॉस्पिटल के पास में महेश बोबडे के घर में सुबह के 5 बजे के दरम्यान बिनबा गेट से सटी झाडीयों में तेंदुआ कुछ नागरिकों को दिखाई दिया। तेंदुए की खबर मलते ही नागरिको की भीड़ जमा हो गई। इसकी जानकारी वन विभाग को दी गयी। जानकारी मिलते ही वन विभाग और पुलिस विभाग के कर्मचारी घटना स्थल पर दाखिल हुए। वन विभाग के अधिकारीयों ने तँदए को पकडे के लिए प्रयास शुरु किए। सहायता के लिए रेस्क्यु दल भी घटना स्थल पर पहुंचा। लोगो की भीड को देखते हुए दंगा नियंत्रण दल को भी बुलाया गया। तेंदुए को पकडने के लिए सुबह से वन विभाग और रेस्क्यु टीम के प्रयास जारी था, आखिरकार 1 बजे के दरम्यान तेंदुए को पकड़कर लिया गया।