चंद्रपुर में Midnight भव्य मशाल रैली संपन्न , राज्य में शक्ति कानून लागू करें-सांसद प्रतिभा धानोरकर.

14

चंद्रपुर:- राज्य में महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा के बीच महिलाओं और लड़कियों को सुरक्षित रखने के लिए चंद्रपुर जिले में मशाल रैली निकाली गई।

आयोजित रैली में सांसद प्रतिभा धानोरकर, विधायक सुधाकर अडबले, विधायक किशोर जोर्गेवार और शहर के विभिन्न सामाजिक संगठन शामिल हुए। महिलाओं के हाथों में जलती हुई मशालें थीं,हम सब साथ हैं हमारी मां, बहन-बेटियों की सुरक्षा हमारे हाथ में है आज की रैली का उद्देश्य मन में ऐसी भावना पैदा करना है, रैली शहर की सड़कों से होते हुए प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी चौक पहुंची, और उपस्थित नागरिकों और महिलाओं की सुरक्षा के लिए शपथ ली गई।

 

इस मौके पर सांसद प्रतिभा धानोरकर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राज्य में हमने शक्तिकायदा को अस्तित्व लाया लेकिन फिर भी अभी तक उसे लागू नहीं किया गया, उन्होंने मांग की कि कानून को लागू किया जाना चाहिए।

जागृति मशाल मंच की सदस्य सामाजिक कार्यकर्ता पारोमिता गोस्वामी ने कहा कि आज हमने महिला सुरक्षा की मशाल जलाई है, यह जलती रहेगी, हमारा प्रयास रहेगा कि महिलाओं और लड़कियों के साथ कोई अप्रिय घटना न घटे, अश्विनी खोबरागड़े ने कहा कि अभी तक हमारे यहां गुड टच, बैड टच, शाम को जल्दी घर आने का ज्ञान सिर्फ लड़कियों को दिया जाता था लेकिन अब सभी लड़कों को भी बताना जरूरी है तभी समाज में वास्तविक जागरूकता आएगी।

चंद्रपुर जागृति मशाल मंच के मोर्चे को सफल बनाने में पारोमिता गोस्वामी ताई, अश्विनी खोबरागड़े ताई, एड प्रीतिशा साहा एड इतीका साहा, एड वर्षा जामदार, प्रा. ज्योति राखुंडे, डॉ जयश्री कापसे, एड तबस्सुम शेख, नेहा शंकर, मुन्नी बाजी, सुरेखा चिड़े ताई, संजीवनी कुबेर, शरायु कुबेर साथ ही प्रलय भाऊ, जगदीश भाऊ और अनिकेत भाऊ ने मेहनत की है।